Tata Power को मिला तगड़ा कॉन्ट्रैक्ट! ₹632 करोड़ की Solar डील, जानें पूरी डिटेल्स

Share This

भारत में सोलर एनर्जी का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है और इस बार Tata Power की सब्सिडियरी TP Solar Limited ने बड़ा धमाका कर दिया है!  कंपनी को Solar Energy Corporation of India (SECI) से 292.5 MWp के Domestic Content Requirement (DCR) Solar Modules की सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। आइए जानते हैं इस डील की पूरी डिटेल्स!

Tata Power signs 632 crore solar deal with SECI

₹632 करोड़ की बड़ी डील

SECI ने Tata Power को CPSU Scheme Tranche-III के तहत यह प्रोजेक्ट दिया है, जिसकी कुल वैल्यू करीब ₹632 करोड़ है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, TP Solar को आंध्र प्रदेश के रामगिरी में DCR सोलर मॉड्यूल्स की सप्लाई करनी होगी। यह प्रोजेक्ट SECI के 400 MWp सोलर टेंडर का हिस्सा है, जिसे पहले कंपटीटिव बिडिंग और फिर e-Reverse Auction के जरिए फाइनल किया गया था।

इस टेंडर में कुल 400 MWp DCR मॉड्यूल्स का स्कोप था, जिसमें से Tata Power Solar ने 292.5 MWp पर कब्जा कर लिया। बाकी 97.5 MWp का कॉन्ट्रैक्ट Alpex Solar को मिला है। SECI के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत सोलर मॉड्यूल्स की डिलीवरी अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच होनी है। यानी, चार महीनों में यह काम पूरा करना होगा।

टेंडर की बिड और प्राइस डिटेल्स

SECI ने इस प्रोजेक्ट को ₹21.61/Wp की टैरिफ रेट पर अलॉट किया है। यानी, टेंडर की कीमत पिछले साल के मुकाबले सस्ती रही। 2023 में, SECI ने यह टेंडर Swelect Energy Systems, Grew Energy और Renew Photovoltaics Pvt Ltd को दिया था, जिसमें Swelect और Renew को 100 MWp और Grew को 200 MWp मिले थे। उनका बिड वेल्यू ₹22.66/Wp थी, जबकि इस बार यह कम होकर ₹21.61/Wp आ गई।

🇮🇳 “मेक इन इंडिया” को मिलेगा बड़ा बूस्ट!

SECI के डायरेक्टर (पावर सिस्टम) शिवकुमार वी वेपकोम्मा ने कहा कि, CPSU Scheme का मकसद डोमेस्टिक सोलर मैन्युफैक्चरिंग को प्रमोट करना और इंडिया की एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि TP Solar को यह कॉन्ट्रैक्ट देकर स्थानीय स्तर पर बने हाई-क्वालिटी सोलर मॉड्यूल्स को प्रमोट किया जा रहा है, जिससे भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

टाटा पावर सोलर का अगला कदम? 

TP Solar के इस प्रोजेक्ट के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में और भी बड़े टेंडर इसे मिल सकते हैं। भारत सरकार 2030 तक 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य लेकर चल रही है और TP Solar जैसी कंपनियां इस दिशा में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं। आने वाले समय में TP Solar के और भी बड़े प्रोजेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े – 👉 पीएम सुर्यघर योजना के तहत सोलर लगाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया


Share This
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment