कोलकाता की Vikram Solar ने सोलर इंडस्ट्री में बड़ा धमाका कर दिया है! कंपनी ने पश्चिम बंगाल के फाल्टा प्लांट में 1 GW की नई मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी जोड़ दी है। इतना ही नहीं, तमिलनाडु के चेन्नई (Oragadam) प्लांट में भी अपग्रेड कर दिया गया है, जहां अब TOPCon और HJT (Heterojunction Technology) सोलर मॉड्यूल्स बनाए जाएंगे। इन नए अपग्रेड्स के साथ अब Vikram Solar की कुल प्रोडक्शन क्षमता 4.5 GW तक पहुंच चुकी है!

क्या कहा कंपनी के चेयरमैन ने?
Vikram Solar के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञानेश चौधरी का कहना है कि इस एक्सपेंशन से हाई-क्वालिटी सोलर मॉड्यूल बनाने की क्षमता बढ़ेगी और कंपनी का मार्केट में दबदबा और मजबूत होगा। Vikram Solar ने अक्टूबर 2024 में SEBI के पास एक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया था। कंपनी का प्लान है कि इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए ₹1500 करोड़ तक फंड जुटाया जाए। इसके अलावा, प्रमोटर ग्रुप की तरफ से 1.74 करोड़ शेयर भी बेचे जाएंगे।
अगला टारगेट – 15.5 GW तक बढ़ेगी उत्पादन क्षमता!
कंपनी की अगली बड़ी योजना अपने प्रोडक्शन को 10.5 GW (FY 2026 तक) और 15.5 GW (FY 2027 तक) तक पहुंचाने की है। इसके तहत तमिलनाडु में 3 GW की एक नई सोलर सेल फैक्ट्री स्थापित करने की भी तैयारी है।
Mercom India की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2024 की पहली छमाही में 11.3 GW सोलर मॉड्यूल और 2 GW सोलर सेल की कैपेसिटी जोड़ दी है। 2026 तक देश की कुल सोलर मॉड्यूल क्षमता 172 GW और सोलर सेल क्षमता 80 GW तक पहुंचने का अनुमान है।
ग्लोबल मार्केट में भारत की धाक!
विक्रम सोलर न सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे BloombergNEF की टियर 1 सोलर कंपनियों में शामिल किया गया है और PVEL की PV मॉड्यूल स्कोरकार्ड में भी ‘टॉप परफॉर्मर’ का दर्जा मिला है। कंपनी ने भारत में 41 ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स, 64 डीलर्स और 67 सिस्टम इंटीग्रेटर्स का मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया है। यानी अगर आप विक्रम सोलर के पैनल खरीदना चाहते हैं, तो आपको आसानी से यह हर जगह मिल जाएंगे।
यह भी पढ़े – 👉 Waaree Energies ने मारी बाज़ी! 362.5MWp का सोलर ऑर्डर मिला, शेयरों में 3.49% की उछाल

दोस्तों मै इस PM Suryaghar Yojana वेबसाइट का एडमिन हूँ। मुझे भारत सरकार की नवीनतम योजनाओं की सही जानकारी सरल भाषा में लोगो तक पहुंचना पसंद है। इस वेबसाइट पर मै PM Suryaghar Yojana और सोलर से संबंधित लेटेस्ट न्यूज पब्लिश करता हूँ। यदि आप भी पीएम सूर्यघर योजना से लाभ लेना चाहते है तो लगातार इस वेबसाइट पर विजिट करते रहिए।
श्रीमान जी,
5 किलो वाट के सोलर पर कितनी सब्सिडी मिलती है।