बड़ी डील! ONGC-NTPC Green ने ₹19,500 करोड़ में खरीदी यह बड़ी सोलर कंपनी, निवेशकों की बल्ले बल्ले 

Share This

भारत की दो बड़ी सरकारी कंपनियों NTPC Green Energy और ONGC Green Limited ने मिलकर एक बड़ा दांव खेला है! इन दोनों महारत्न कंपनियों ने मिलकर Ayana Renewable Power Private Limited को पूरी तरह खरीद लिया है। यह डील 12 फरवरी 2025 को पूरी हुई, जिसमें दोनों कंपनियों की 50-50% हिस्सेदारी होगी। इस सौदे के बाद NTPC और ONGC के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी, क्योंकि यह सौदा 19,500 करोड़ रुपये (2.3 बिलियन डॉलर) का है! यह डील भारत के रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में सरकार द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। इस घोषणा को India Energy Week, New Delhi में आधिकारिक तौर पर किया गया।

ONGC-NTPC buy Ayana Renewable for rs 19,500 crore

कौन है Ayana Renewable Power?

Ayana Renewable Power को 2018 में British International Investment (BII) ने स्थापित किया था। बाद में 2019 में National Investment and Infrastructure Fund (NIIF) और Eversource Capital ने भी इसमें निवेश किया। Ayana के पास इस समय 4 गीगावॉट (Gw) के ऑपरेशनल और अंडर-कंस्ट्रक्शन एसेट्स हैं। इसके अलावा, Ayana ने बेस्ट-इन-क्लास ESG रेटिंग्स भी हासिल की हैं, जो इसकी सस्टेनेबिलिटी को दिखाती हैं। यह कंपनी भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरी है।

क्यों है यह डील इतनी खास?

ONGC और NTPC Green Energy दोनों ही भारत की महारत्न PSU कंपनियां हैं और यह डील उनके क्लीन एनर्जी के प्रति कमिटमेंट को दिखाती है। ONGC Green Limited के CEO संजय कुमार मजूमदार ने कहा, “Ayana का अधिग्रहण ONGC और NTPC Green Energy के लिए एक स्ट्रैटेजिक माइलस्टोन है। यह डील भारत को लो-कार्बन इकॉनमी की तरफ ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।” वहीं, NTPC Green Energy के CEO राजीव गुप्ता ने कहा, “यह डील हमारे एनर्जी ट्रांजिशन गोल्स को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य FY 32 तक 60 GW रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करना है और यह डील उसी दिशा में उठाया गया कदम है।”

ONGC और NTPC ने क्यों खरीदी Ayana Renewable Power?

ONGC के अनुसार, Ayana Renewable Power की कुल वैल्यू 2.3 बिलियन डॉलर (कर्ज समेत) आंकी गई है। इस ज्वाइंट वेंचर ने JSW Energy को पछाड़ते हुए यह डील पक्की की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में JSW Energy भी इस कंपनी को खरीदने की रेस में था, लेकिन आखिर में बाजी ONGC और NTPC के हाथ लगी।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

इस डील के बाद NTPC Green और ONGC के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि निवेशक अब इन कंपनियों में ग्रीन एनर्जी की बढ़ती संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं। अगर आप लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो ये दोनों कंपनियां आपके पोर्टफोलियो के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। क्लीन एनर्जी सेक्टर में भारत का फोकस लगातार बढ़ रहा है और ONGC और NTPC जैसी कंपनियां इसका फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़े – 👉 घर में AC चलाने का सपना अब होगा पूरा! Loom Solar लाया है बेस्ट 3kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम


Share This
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment